Wednesday, March 13, 2019

भव्य नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, जमाअत इस्लामी हिंद नागपुर



भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर में  1100 से अधिक रोगी लाभान्वित हुए

रोगी की जान बचाना हमारा प्रमुख कर्तव्य बनना चाहिए,  ना कि पैसे वसूलते रहना हमारा उद्देश्य हो - डॉ. परवेज़


 नागपूर: जमाअत ए इस्लामी हिंद नागपूर सेन्ट्रल और मेडिकल सर्विस सोसायटी आॅफ़ इंडिया नागपूर  के संयुक्त तत्वाधान में मोमिनपूरा के समाज भवन  में भव्य निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर का शुभारंभ मेडिकल  सर्विस सोसायटी के राज्य अध्यक्ष डॉ. परवेज़ मांडवीवाला  हस्ते किया गया । इस अवसर पर  डॉ. परवेज़ मांडवीवाला ने अपने संबोधन में कहा कि  मेडिकल सर्विस सोसायटी ऑफ इंडिया (एम एस एस)  चिकित्सकों का एक संगठन है। यह संगठन रोगियों की सेवा के लिए कार्यरत है । उन्होंने कहा कि अच्छे चिकित्सक वे हैं जो सत्य निष्ठा और उत्तरदायित्व के साथ रोगियों का इलाज व सेवा कर सके । चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर चिकित्सक यदि मानव सेवा मैं उसका व्यव्हार करता है तो वह सर्वश्रेष्ठ कार्य है ।
    उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का व्यवसाय इंसानों के दुख दर्द को दूर करने के लिए है, तभी पीड़ित और दुखित लोग उपचार के लिए अपनी परेशानियां लेकर चिकित्सकों के पास आते हैं। वे अपनी जान उनके हवाले कर देते हैं , उनकी जान बचाना हमारा प्रमुख कर्तव्य बनना चाहिए,  ना कि   पैसे वसूलते  रहना हमारा उद्देश्य हो । लालची और लोभी बनकर रुपए पैसा कमाना इस्लाम के अनुसार हराम अर्थात भ्रष्ट माध्यम है , इस में बरकत नहीं रहती, पुण्य नहीं मिलता , जबकि हलाल अर्थात नैतिक तरीके से कमाई गई दौलत में अल्लाह बरकत डालता है । इस बरकत से हमारी आवक भले ही थोड़ी सी क्यों ना हो उसका स्वरूप लाखों दर्जे का हो जाता है। शिक्षा प्राप्त करने पश्चात हमें क़ुरआन से मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहिए । क़ुरआन के  मार्गदर्शन से हम  इंसानियत की भलाई के लिए बेहतरीन कार्य कर सकते हैं । संगठन के ज़िलाध्यक्ष डॉ.आसिफुज़्ज़मा ख़ान ने संचालन और एमएसएस के ज़िला अध्यक्ष डॉ. नईम नियाज़ी ने आभार व्यक्त किया ।
   इस शिविर में नागपूर के सुप्रसिद्ध ह्रदय रोग तज्ञ डॉ .अज़ीज़ खान, होमियोपैथिक डॉ. रियाज़ अहमद, संगठन के शहर अध्यक्ष डॉ.अनवार सिद्दीकी तथा सेन्ट्रल जमाअ़त के अध्यक्ष अशरफ़ बेलिम उपस्थिति थे।
इस शिविर में महानगर के विशेषज्ञों में डॉ, सय्यद काशिफ़, डॉ.आसिफ़ कुरैशी, डॉ.फैसल ख़ान, डॉ.सय्यद तारिक़, डॉ. कशफ़ खान, डॉ.शबीना अंसारी, डॉ.वीरानी, डॉ.शफ़ी ख़ान, डॉ.बुशरा सरोश, डॉ. तय्यबा अंसारी, डॉ.ज़ुबैर क़ाज़ी, डॉ. शोएब ख़ान, डॉ. नुरुल अमीन , डॉ. इद्रीस शेख़ के अलावा बहुत से चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं । इस शिविर में ह्रदय, हड्डी, दंत , डायबिटीज़ जैसी बहुत से रोगों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं । शिविर में  1100 से अधिक रोगी  लाभान्वित हुए ।

डॉ एम ए रशीद
मीडिया सचिव
जमाअ़त ए इस्लामी हिंद नागपुर

No comments:

Post a Comment