तारीख *26 नवंबर 2023* को *मस्जिद-ए-अरकम हाजी अहमद नगर जलगांव में ज़ैद शेख अतीक अहमद* के वलीमा के अवसर पर (वतनी) हिन्दू भाइयों के लिए विवाह परिचय कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज रईस के कुरान पठन से हुई उसके बाद हुजैफा अतीक ने मराठी भाषा में नात-ए-पाक पढ़ी।
इस अवसर पर प्रमुख मार्गदर्शन पुसद से आए *सय्यद सलमान साहब (पी.एच.डी एकेश्र्वरवाद)* ने दर्शकों को इस्लाम में शादी कैसे करें और इसके महत्व और उपयोगिता पर मार्गदर्शन मराठी जूबान मे किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह नमाज और रोजा अल्लाह की इबादत (उपासना) है, उसी तरह शादी भी अल्लाह की एक अहम इबादत (उपासना) है। उन्होंने इस्लामी शिक्षाओं की के संबंध में विवाह परिचय कैसे होता महेर, प्रेषित मुहम्मद स के विवाह के लिये वचन के साथ ही तोहिद, रिसालत , अखेरत का संबोधित किया।
कार्यक्रम का सूत्रसंचलन उमर फारूक शेख ने किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन मौलाना हनीफ हुदाई साहब की दुआ से हुआ।
आखिर में दूल्हा के पिता *अतीक अहमद शेख साबिर* ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकटन किया। इस कार्यक्रम में 70 से ज्यादा वतनी अतिथि उपस्थित थे। आए हुए सभी मेहमनो के लिए सह-भोजन का आयोजन किया और कार्यक्रम सुन कर अपनी खुशी जाहिर की, आलहाम्दुलिल्लाह




