Thursday, February 28, 2019

भारत स्काउट ट्रेनिंग केम्प जमिअत यूथ कल्ब गुजरात बनासकांठा


गुजरात के जिले बनासकाठा के बावलचुडी मे जमिअत यूथ कल्ब की ओर से चल रहे 3 दिवसीय "भारत स्काउट ट्रेनिंग केम्प "का समापन*        
तीन  दिवसीय  प्रवेश कोर्स ओर ऐस ऐल ऐम मास्टर प्रशिक्षण शिविर  दिनांक 23/02/2019 से 25/02/2019 को बावलचुडी में गुजरात स्टेट भारत स्काउट एंड गाइड के द्वारा संचालित किया गया जिसका नेतृत्व जमीयत उलेमा ए हिंद कर रही थी इस शिविर में 26 स्काउट मास्टर ओर 69 स्काउट प्रवेश कोर्स ने प्रतिभाग कर सफलता प्राप्त की । इस शिविर में प्रतिभागियों को स्काउट गाइड आंदोलन की जानकारी, प्रार्थना, झंडा गीत ,नियम, प्रतिज्ञा ,बाया हाथ मिलाना, सैल्यूट, प्रथमिक चिकित्सा,  आग जलाना तथा आग बुझाना , तंबू लगाना ,बी.पी. सिक्स एक्सरसाइज, मार्चपास्ट,कैम्प फायर , प्रार्थना सभा,गांठे एवं बंधन, मीनार बनाना , स्मार्टनेस एंड गुड ऑर्डर आदि जैसे विषयों का गहन अध्ययन कराया गया समापन के मौके पर जमीयत उलेमा ए हिंद के सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी, ओर जमिअत युथ क्लब इंचार्ज मोलाना कलीमुलला साहब.ओर सदर जमीअत उलेमा बनासकाठा मोलाना अब्दुल कुदुस साहब, मध्यप्रदेश के हिदायतुल्ला सीददीकी साहब ,जमीयत उलमा ऐ हिन्द की ओर से आये स्काउट टेनर जमीयत चिल्ड्र्न विलेज अजार से आये हुवे मास्टर करीम साहब मौलाना अबुल हसन साहब सेवानी,मोलाना हिफ़्जुर्रेहमान थुर्,मोलाना उमर साहब बावलचुडी स्काउट बेसीक टीचर  जावेद भाई,जाबीर भाई हिफ़जुर भाई सहाबुददीन भाई ईकबाल भाई ओर जुलफ़िक्कार भाई के साथ अन्य स्काउट गाइड पदाधिकारी मौजूद रहे  साथ ही साथ शिविर के समाप्ति पर।
जमीयत उलेमा बनासकाठा के जिम्मेदारान ने हाजरी देकार प्रोगाम को सफ़ल बनाया

Monday, February 25, 2019

निशुल्क चिकित्सा शिविर नारखेड़ जमात ए इस्लामी हिंद


प्रेस विज्ञप्ति

नरखेड़ के नगर परिषद स्कूल में भव्य निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

600 से अधिक रोगियों ने उठाया लाभ
 
    नरखेड़ के नगर परिषद स्कूल में जमाअ़त ए इस्लामी हिंद नरखेड और मेडिकल सर्विस सोसायटी आफ इंडिया नागपुर के तत्वावधान में भव्य निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में क्रिसेंट नर्सिंग होम नागपुर के चिकित्सकों का सराहनीय योगदान रहा ।

शिविर में हृदय , डायबिटीज़ , दमा,  बाल , हड्डी , दंत रोगों के  साथ ही फेफड़ों की जांच की गई और इसके अलावा बहुत सी बीमारियों की निशुल्क जांच कर रोगियों को निशुल्क दवाईयां भी प्रदान की गईं। शिविर में ब्लड शुगर , ब्लड प्रेशर और ईसीजी की निशुल्क जांचें की गई‌ । इस कैंप में क्रिसेंट नर्सिंग होम के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ काशिफ़ सैयद , ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ मोहम्मद फैसल, डायबिटीज़ विशेषज्ञ डॉ हसनुलबन्ना, छाती रोग के डॉ सय्यद तारीक़ , बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मुस्तफा अली, दंत रोग विशेषज्ञ डा ज़ुबैर क़ाज़ी तथा जनरल फ़िज़ीशियन में डॉ कशफ़ ख़ान , डॉ नईम नियाज़ी, डॉ तारीक़ अजमल, डॉ हारिस ख़ान, डॉ सलीम क़ाज़ी, डॉ शाद अमन, डॉ अकरम अंसारी , डॉ अल्फिया, डॉ गज़ाला  और डॉ नूरुल अमीन ने अपनी सेवाएं अंजाम दीं।

    शिविर की सराहना करते हुए माजी नगरसेवक जावेद ख़ान पठान ने कहा कि इस क्षेत्र में पहली बार इतने भव्य रूप में शिविर का आयोजन किया गया और उसे अत्यधिक प्रतिसाद भी मिला । रोगियों को सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की दवाइयां निशुल्क दी गईं। कुछ रोगियों को अपनी शुगर की मात्रा अधिक निकलने पर उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई है। शिविर में पधारे हृदय विशेषज्ञ डॉ काशिफ़ सैयद ने कहा कि  6 रोगियों को उनके स्वास्थ्य की दृष्टि से एंजियोग्राफी की अत्यधिक आवश्यकता है ‌। ग़रीब परिवार और छोटे से फुटकर विक्रेता  दिलीप सुरजुसे ने बताया कि ऐसे शिवरों का आयोजन आज की बहुत बड़ी आवश्यकता है । हमें नागपुर की तरह आधुनिक चिकित्सा और सुविधाएं अपने क्षेत्र में नहीं मिल पा रही हैं । आर्थिके दशा खराब रहने के कारण हम अच्छे चिकित्सकों तक नहीं पहुंच पाते , लेकिन इस कैंप में विशेषज्ञों की उपस्थिति से हम निर्धनों को बहुत सी सुविधाएं प्राप्त हुई हैं ।
     इस अवसर पर हाजी अमीन शेख़ ने कहा कि जनसेवा हमारे मुक़ामी संगठन जमाअ़त ए इस्लामी हिंद नरखेड़ का आवश्यक कार्य है । इसी के मद्देनज़र इस कैंप का आयोजन किया गया था , कि क्षेत्रवासी अधिक से अधिक लाभ उठा सकें । शिविर में 600 से अधिक रोगियों ने लाभ उठाया । शिविर को सफल बनाने में इक़बाल अहमद, जब्बार शेख , उर्दू टीचर जमील अरशद , राजू क़ाज़ी, नसीर शेख़,विलायत अली , ग़ुलाम अली , अल्ताफ़ शेख, नूर सर, ज़ाकिर ख़ान  के अत्यधिक परिश्रम से यह शिविर  सफल रहा ।

डॉ एम ए रशीद
मीडिया सचिव
जमाअ़त ए इस्लामी हिंद नागपुर

जमाते ए इस्लामी गुजरात रिलीफ जूनागढ़ अमरेली



जमाते इस्लामी गुजरात की रिलीफ विंग इस्लामी रिलीफ कमिटी गुजरात के वोलेंटीयर्स की टीम जूनागढ़ से  अमरेली जिले के धारी के करीब बसे गाँव सेमरडी में पुलिस दमन के शिकार हुए इंसानो की खिदमत में लग गई है।

फौरी तौर पर 45 राशनकिट गाँव में तकसीम की गई है।

अल्हम्दुलिल्लाह हमारे वोलेंटीयर्स बिला तफरिक मज़हब व मिल्लत इंसानो की खिदमत कर रहे है।

जमाते के हलके के ज़िम्मेदार अमरेली पहोचे है ग्राउंड रिपोर्ट हशील करने के लीये।इस वफद में मोहम्मद शफी मदनी साहब (सदर,ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिसे मुशावरत गुजरात) वासिफ हुसेन (सेक्रेटरी,जमाते इस्लामी हिन्द-गुजरात) इकराम बेग मिर्ज़ा साहब (सेक्रेटरी,apcr गुजरात चैप्टर) जूनागढ़ से आरिफ भाई चाबीवाला ओर हनीफ भाई जेठवा शामिल है।

Sunday, February 17, 2019

फुटाल तालाब पर कैंडल मार्च, जमाअत ए इस्लामी हिंद नागपुर ।


फुटाला तालाब पर शहीद सैनिकों के प्रति कैंडल मार्च

नागपुर एन सी सी के छात्र , छात्राओं ने शहीद जवानों के प्रति प्रस्तूत किया मार्मिक गान

  आज 17 फ़रवरी को जमाअ़त ए इस्लामी हिंद  नागपुर पश्चिम विभाग ने फुटाला तालाब पर कैंडल मार्च में उपस्थित होकर कश्मीर की घटना पर शहीद सैनिकों और संतृप्त परिवार के प्रति गहरा दुख  प्रकट करते हुए अब्दुल अज़ीज़ ने कहा कि  इस्लाम धर्म अमन शांति का प्रतीक है। इस में पूरी इंसानियत को अल्लाह का परिवार बताया गया है । यह घटना अत्यधिक निंदनीय है । उन्होने कहा कि जमाअ़त ए इस्लामी हिंद भारत देश  में मुस्लिम समुदाय की सबसे बड़ी संगठना है । पिछले दिनों कश्मीर के हादसे पर  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद जलालुद्दीन उमरीने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए संपूर्ण मुस्लिम समुदाय की ओर से दुख प्रकट किया था।
 हादसे पर श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए वसंत पांडे ने कहा कि हमें किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए, हमें मिल जुल कर रहना चाहिए , यही देशभक्ति है । दुखित परिवार की हर संभव सहायता हमारा प्रथम कर्तव्य बनना चाहिए ।
   मोहम्मद अब्दुल सईद ने कहा कि यह कहना गलत है कि किसी इंसान की मृत्यु कारित करने पर वह मुसलमान जन्नत में जाएगा। पवित्र क़ुरआन के अनुसार किसी भी इंसान का नाहक़ क़त्ल संपूर्ण मानव जाति का क़त्ल है। इस अवसर पर नागपुर एन सी सी के छात्र , छात्राओं ने शहीद जवानों के संबंध में मार्मिक गान प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में शिक्षिका श्रीमती अनीता दुबे, श्रीमती ज्योति अवस्थी , अध्यापिका श्रीमती प्रेमलता तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थीं। समाज सेवी शैलेन्द्र अवस्थी ने प्रबंधन भार संभाला। कार्यक्रम  श्रीमती अलका पांडे की ओर से आयोजित किया गया था । उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर उपस्थितियों का आभार माना । अत्यधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति थी ।

डॉ एम ए रशीद
मीडिया सचिव
 जमाअ़त ए इस्लामी हिंद नागपुर

Friday, February 15, 2019

पुलवामा हमले के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया!



पुलवामा हमले के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाऐं देखने को मिल रही हैं। एक महाशय एक पोस्टर जारी करके सवाल कर रहे है कि ‘आमिर खान और हामिद अंसारी अब डर तो नहीं लग रहा है, सच में आपसे अब हमें डर लग रहा है’। एक महाशय ने लिख रहे हैं कि ‘हे उलेमाओं,इस्लाम को बदनाम कर रहे इन मुस्लिम आतंकवादियों को इस्लाम का दुश्मन कब घोषित करोगे ?’ इस तरह के दर्जनों स्टेटस मेरी नज़र से गुजरे हैं, यानी देशभक्ती का दायरा सिर्फ इतना भर है कि ‘सेना के जवान से शुरू मुसलमान पर खत्म’। इसके अलावा काट डालो, मार डालो, चालीस के बदले चार सौ यह तो कल से ही चला आ रहा है। बाकी कुछ ‘देशभक्त’ अभी भी अपने ही देश के मुसलमान के चक्रव्यूह को तोड़ ही नहीं पा रहे हैं और ‘बहाने’ से गालियां देकर ‘देशभक्ती’ का सबूत दे रह हैं। दिमाग़ में जब गौबर भर दिया जाता है तो देशभक्ती का दायरा भी सीमित होकर अपने ही हमवतनों को गालियां देने तक रह जाता है। सवाल पूछना चाहिये सरकार से, लेकिन सरकार से क्यों पूछें यह सरकार तो भक्ती के लिये है, इसलिये साफ्ट टार्गेट पकड़ लिया मुसलमान, और लग गए देशभक्ती दिखाने के लिये। अभी राष्ट्रवादी चैनल ‘आज तक’ दिखा रहा है कि ‘जिस पाकिस्तान की परस्ती में जैश-ए-मोहम्मद ने CRPF जवानों पर कायराना आतंकी हमला किया आज वही बहादुर सीआरपीएफ जवान दिल्ली में पाकिस्तान दूतावास की हिफाजत कर रहे हैं.’ अब इस कूड़मगज को कौन बताए कि पाकिस्तान दूतावास कराची या इस्लामाबाद में नही है बल्कि भारत की राजधानी दिल्ली में है, अगर उस पर कोई हमला करता है तो अपने दूतावास को बचाने के लिये पाकिस्तान की सेना नहीं आएगी, और न इससे पाकिस्तान का लॉ एंड आर्डर डिस्टर्ब होगा, बल्कि भारत का लॉ एंड ऑर्डर डिस्टर्ब होगा और उसकी रक्षा करना भारत सरकार का ही फर्ज है पाकिस्तान का नही। उस दूतावास में काम करने वाले भी अक्सर भारतीय ही होंगे।


लेकिन क्या इलाज करें उन दिमागों का जिन्होंने गौबर को च्वनप्राश समझकर खा लिया है। राष्ट्रवाद के चश्म पहनकर सरकार से सवाल ही करना भूल गए हैं। कौन पूछेगा कि भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को तुरंत इस्तीफा देकर मानना चाहिए कि वो अपनी ज़िम्मेदारी बार-बार निभाने में विफल रहे ? भारत के गृहमंत्री से कौन सवाल कहे कि उन्हें देश की जनता से वादा करना चाहिए कि पुलवामा के दोषियों को सात दिन के भीतर उस जन्नत में पहुंचवाएंगे जहां का वादा करके वो कश्मीरी नौजवानों को बहलाते रहे हैं। कौन मांग करे कि प्रधानमंत्री मोदी हर शहीद के परिवार को नौकरी दें, पेट्रोल पंप जैसी आजीविका का साधन दें, परिवार के सदस्य को नौकरी दें और वादा करें कि इस हमले को चुनावों में भुनाएंगे नहीं। कौन मांग करे कि खुफिया एजेंसियों के कर्ता- धर्ताओं को पद से हटाया जाए क्योंकि जवानों पर सीधे हमले जितने पिछले साढ़े चार सालों में हुए उतने कभी नहीं हुए और ये लोग कुछ भी पता लगा पाने में नाकाम रहे। आज भी श्रीनगर से बीस किमी दूर हमला होने का मतलब है इंटेलीजेंस की बड़ी नाकामी है। प्रधानमंत्री से कौन कहे कि आपने सर्जिकल स्ट्राईल का श्रेय बहुत जल्दी लिया था अब इस हमले के लिये भी खुद को दोषी मानिये? कौन पूछे कि सेना के साथ फोटो खिंचाना ही आपका फर्ज नही बल्कि सेना जो देश की रक्षा कर रही है उसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी भी आपकी है? लेकिन खामोश सवाल कोई नहीं, सिर्फ लगे रहे मुसलमान, पाकिस्तान, जवान यही है आज की देशभक्ती की पहचान।
रिपोर्टर वसीम अकरम त्यागी जी

कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफ़िले पर हमल,आतंकी,घ्रणित और कायरतापूर्ण कार्य: मौलाना महमूद मदनी



नई दिल्ली [ 15 फरवरी 2019 ] जमीयत उलेमा-ए हिंद  के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफ़िलेपर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है ।  उन्होंने कहा कि यह आतंकी,अमानवीय,घ्रणित और कायरतापूर्ण कार्य है जो कभी जिहाद नहीं होसकता, हिन्दुस्तान के सारे न्याय प्रिय नागरिक इस दर्दनाक घटना पर शहीदों के प्रति अत्यधिक दुख,श्रधांजली और आतंकियों के प्रति अत्यधिकघ्रणा को प्रकट करते हैं । हम सब शहीदों और उनके शोकाकुल परिवारों के साथ बिना किसी भेदभाव के,कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं ।         

मौलाना मदनी ने कहा कि इस आतंकी कार्रवाही ने कश्मीर में शांति व्यवस्था की स्थापना को और अधिक ख़तरे में डाल दिया है लेकिन हमेंहरगिज़ निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि शांति – व्यवस्था की स्थापना और आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष को हर स्तर पर पूरी शक्ति के साथ जारी रखना चाहिए



         

प्रेस विज्ञप्ति कश्मीर आतंकवाद हमले पर जमाअ़त ए इस्लामी हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का शोक संदेश



नई दिल्ली -कश्मीर में कल हुए आतंकवादी हमले की  घोर निंदा करते हुए जमाअ़त ए इस्लामी हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद जलालुद्दीन उमरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इस घटना पर अत्यधिक दुख व अफ़सोस और शोक प्रकट किया है। मौलाना ने कहा कि आतंकवाद और हिंसात्मक गतिविधियां मृत्यु और विनाश  का कारण बन सकती हैं , लेकिन इससे किसी समस्या का हल नहीं हो सकता । संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि कल की घटना में 44 जवानों की मृत्यु हो जाना अत्यधिक दुख और परेशानी का कारण है , इसलिए वहां  द्वेष और नफ़रत की बजाय अमन व शांति के रास्ते तलाश करने की ज्यादा ज़रूरत है । यह रास्ता पारस्परिक वार्तालाप से ही निकल सकता है, जिससे कश्मीर के लोगों की परेशानियां समाप्त हो सके और वहां अमन व शांति का माहौल स्थापित हो सके।
     मौलाना ने इस हमले की सरकार की ओर से जांच के एलान को उचित बताते  हुए कहा कि इससे सच्चाई सामने आने की उम्मीद की जा सकती है और यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आतंकवादी हमला कहीं कश्मीर के वातावरण को खराब करने, भारत पाकिस्तान संबंधों में तनाव पैदा करने या फिर देश में होने वाले जनरल इलेक्शन से पहले वातावरण को बिगाड़ने की कोई बड़ा षड़यंत्र तो नहीं है । संगठन के अध्यक्ष ने हादसे में मौत का शिकार होने वाले फौजी जवानों के संबंधियों से हमदर्दी प्रकट की और गंभीर एवं घायल फौजियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ की ।
डॉ एम ए रशीद
मीडिया सचिव
जमाअ़त ए इस्लामी हिंद नागपुर