फुटाला तालाब पर शहीद सैनिकों के प्रति कैंडल मार्च
नागपुर एन सी सी के छात्र , छात्राओं ने शहीद जवानों के प्रति प्रस्तूत किया मार्मिक गान
आज 17 फ़रवरी को जमाअ़त ए इस्लामी हिंद नागपुर पश्चिम विभाग ने फुटाला तालाब पर कैंडल मार्च में उपस्थित होकर कश्मीर की घटना पर शहीद सैनिकों और संतृप्त परिवार के प्रति गहरा दुख प्रकट करते हुए अब्दुल अज़ीज़ ने कहा कि इस्लाम धर्म अमन शांति का प्रतीक है। इस में पूरी इंसानियत को अल्लाह का परिवार बताया गया है । यह घटना अत्यधिक निंदनीय है । उन्होने कहा कि जमाअ़त ए इस्लामी हिंद भारत देश में मुस्लिम समुदाय की सबसे बड़ी संगठना है । पिछले दिनों कश्मीर के हादसे पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद जलालुद्दीन उमरीने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए संपूर्ण मुस्लिम समुदाय की ओर से दुख प्रकट किया था।
हादसे पर श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए वसंत पांडे ने कहा कि हमें किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए, हमें मिल जुल कर रहना चाहिए , यही देशभक्ति है । दुखित परिवार की हर संभव सहायता हमारा प्रथम कर्तव्य बनना चाहिए ।
मोहम्मद अब्दुल सईद ने कहा कि यह कहना गलत है कि किसी इंसान की मृत्यु कारित करने पर वह मुसलमान जन्नत में जाएगा। पवित्र क़ुरआन के अनुसार किसी भी इंसान का नाहक़ क़त्ल संपूर्ण मानव जाति का क़त्ल है। इस अवसर पर नागपुर एन सी सी के छात्र , छात्राओं ने शहीद जवानों के संबंध में मार्मिक गान प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में शिक्षिका श्रीमती अनीता दुबे, श्रीमती ज्योति अवस्थी , अध्यापिका श्रीमती प्रेमलता तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थीं। समाज सेवी शैलेन्द्र अवस्थी ने प्रबंधन भार संभाला। कार्यक्रम श्रीमती अलका पांडे की ओर से आयोजित किया गया था । उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर उपस्थितियों का आभार माना । अत्यधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति थी ।
डॉ एम ए रशीद
मीडिया सचिव
जमाअ़त ए इस्लामी हिंद नागपुर

No comments:
Post a Comment