नई दिल्ली [ 15 फरवरी 2019 ] जमीयत उलेमा-ए हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफ़िलेपर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है । उन्होंने कहा कि यह आतंकी,अमानवीय,घ्रणित और कायरतापूर्ण कार्य है जो कभी जिहाद नहीं होसकता, हिन्दुस्तान के सारे न्याय प्रिय नागरिक इस दर्दनाक घटना पर शहीदों के प्रति अत्यधिक दुख,श्रधांजली और आतंकियों के प्रति अत्यधिकघ्रणा को प्रकट करते हैं । हम सब शहीदों और उनके शोकाकुल परिवारों के साथ बिना किसी भेदभाव के,कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं ।
मौलाना मदनी ने कहा कि इस आतंकी कार्रवाही ने कश्मीर में शांति व्यवस्था की स्थापना को और अधिक ख़तरे में डाल दिया है लेकिन हमेंहरगिज़ निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि शांति – व्यवस्था की स्थापना और आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष को हर स्तर पर पूरी शक्ति के साथ जारी रखना चाहिए


No comments:
Post a Comment