Sunday, November 4, 2018

इस्लामी हिरो..🌙 प्रतिबंध के सवाल पर भड़के खबीब- जो इस्लाम के खिलाफ बोलेगा ऐसे ही मारूंगा,


इस्लामी हिरो..🌙
प्रतिबंध के सवाल पर भड़के खबीब- जो इस्लाम के खिलाफ बोलेगा ऐसे ही मारूंगा, जो करना है कर लो

 आपको एक नाम खबीब तो याद होगा ही। क्या कहा, नहीं पता! अरे वही खबीब जिसको पिछले दिनों जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद खबीब ने उस शराब पिलाने वाले को कुत्ते की तरह मार-मार कर बुरा हाल कर दिया था। अब खबर आ रही है कि उसी खबीब पर खेलने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

मिक्स मार्शल आर्ट की दुनिया के सबसे बड़े नाम कॉनर मैकग्रेगर के द्वारा रूस के मार्शल आर्ट चैम्पियन खबीब नूर मागोमेदेव को जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश करना, उसको बड़ा महंगा पड़ गया था, जिसके फलस्वरूप उसको खबीब के हाथों अपना जबड़ा तुड़वाना पड़ा था।

रूस के मार्शल आर्ट चैम्पियन खबीब नूर मागोमेदेव ने साफ कर दिया है कि उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है, चाहें उनपर प्रतिबंध ही क्यों न लगा दिया जाए।

तुर्की के टीवी चैनल पीएन स्पोर्ट्स को साक्षात्कार देते हुए उन्होंने कहा कि, “मैं गुनहगार नहीं हूं। मैंने अपने धर्म और अपने परिवार का बचाव किया। मैं इस मामले की सुनवाई के लिए होने वाली कार्यवाही में शामिल नहीं होऊंगा। उन्हें जो कुछ करना है कर लें, यदि वो मेरी फ़ीस काटना चाहते हैं तो काट लें।

यदि वो चाहें तो 10 साल के लिए मुझे मुकाबले से प्रतिबंधित कर दें। मगर मैं पूरी तरह सन्तुष्ट हूँ कि मैंने अपने धर्म और परिवार की रक्षा की।” गौरतलब है कि पिछले दिनों आयरलैंड के कॉनर मैकग्रेगर के द्वारा रूस के मार्शल आर्ट चैम्पियन खबीब नूर मागोमेदेव को जबरदस्ती शराब पिलाने और इस्लाम के विरुद्ध टिप्पणी करने के कारण, खबीब ने उसको बुरी तरह पीटा था।

इस विवाद पर रूस के मार्शल आर्ट चैम्पियन खबीब नूर मागोमेदेव ने कहा था कि, “मैंने इस चीज़ के लिए अल्लाह से दुआ की थी कि ये शख्स पिंजरे में मुझे अकेला मिल जाए” आपको बता दें कि रूस के मार्शल आर्ट चैम्पियन खबीब नूर मागोमेदेव ने रविवार को आयरलैंड के कॉनर मैकग्रेगर को हराकर अपने करियर का लगातार 27 वीं फाइट अपने नाम की थी। इन फाइटों में खबीब अब तक एक भी बार नहीं हारे हैं।

2 comments: