Thursday, February 22, 2024

महाराष्ट्र: जमाअ़त ए इस्लामी हिंद महाराष्ट्र के राज्य अध्यक्ष मौलाना इलियास ख़ान फ़लाही ने राज्य में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की




 महाराष्ट्र: जमाअ़त ए इस्लामी हिंद महाराष्ट्र के राज्य अध्यक्ष मौलाना इलियास ख़ान फ़लाही ने राज्य में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है।




  मुंबई , 22 फ़रवरी 2024: जमाअ़त ए इस्लामी हिंद महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष मौलाना इलियास ख़ान फ़लाही ने महाराष्ट्र में बिगड़ती स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर चिंता व्यक्त की है। मीडिया को दिए एक बयान में मौलाना इलियास फ़लाही ने कहा कि "हम इस समाचर से स्तब्ध और अत्यधिक चिंतित हैं कि बुलढाणा के सोमथाना गांव में एक धार्मिक समारोह के दौरान 'प्रसाद' खाने के बाद 600 से अधिक लोग रोगग्रस्त हो गए हैं। सड़क के किनारे एक अस्थायी चिकित्सालय जिसमें रस्सियों पर ग्लूकोज़ की बोतलें लटकी हुई थीं , अत्यधिक त्रस्त करने वाली थीं। उसी दिन ज़िला नंदुरबार के रानाडेगांव में इसी तरह की घटना घटित हुई । महाराष्ट्र जैसे विकासशील राज्य में ऐसी घटनाओं की संभावना आशा से परे है।"



 जमाअ़त ए इस्लामी हिंद महाराष्ट्र के अध्यक्ष ने कहा कि "ये घटनाएं स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में गंभीर प्रश्न खड़े करती है। क्या हमने कोरोनो के प्रकोप से कुछ नहीं सीखा ? ये घटनाएं हमारे स्वास्थ्य की देखभाल में गंभीर अव्यवस्था का प्रतिबिम्ब है । शासन को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने से रोकने के लिए राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।




 मौलाना इलियास ने कहा कि "10 वर्षों में सरकारी अस्पतालों की संख्या में 57% की न्यूनता आई है। प्रति लाख आबादी पर बिस्तर 100 से घटकर 60 रह गए हैं। सरकार को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए काम करना चाहिए जो कि यह बुनियादी जन अधिकार है। जन आरोग्य अभियान की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में हर चौथा बच्चा कुपोषण से ग्रस्त है और दूसरी महिला रक्त अल्पता से पीड़ित है। स्वास्थ्य बजट देश के अन्य 27 राज्यों से कम है। राज्य में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभागों में 32,000 रिक्तियां हैं।" जमाअ़त ए इस्लामी हिंद, महाराष्ट्र ने मांग की है कि सरकार स्वास्थ्य बजट में बढ़ोतरी करे और युद्ध स्तर पर सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़ाए। सामाजिक ऑडिट या सामुदायिक निगरानी जैसे तंत्र स्थापित करके मजबूत सामाजिक जवाबदेही की शुरुआत करना चाहिए। यह सभी के लिए सुलभ और किफायती स्वास्थ्य देखभाल हमारे राज्य द्वारा निर्धारित एसडीजी लक्ष्य 3" को प्राप्त करने का यही एकमात्र तरीका है।


द्वारा जारी 

अरशद शेख़ 

 सचिव, 

मीडिया विभाग,

जमाअ़त ए इस्लामी हिंद, महाराष्ट्र

 पता: दारुल फैज़, 7वीं मंजिल, इकबाल कमाली जंक्शन, 4 सांकली स्ट्रीट , मदनपुरा, बायकुला (पश्चिम)

मुंबई - 400008

मोबाइल: 9717424918

 ईमेल: मीडियासेल@jihmaharashtra.org

No comments:

Post a Comment