जमाअ़त-ए-इस्लामी हिंद महाराष्ट्र के अध्यक्ष आदरणीय तौफ़ीक़ असलम ख़ान साहब ने समाचार पत्रों के लिए जारी अपने बयान में कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 का शेड्यूल जारी हो चुका है। अप्रैल महीने में महाराष्ट्र में चार चरणों में चुनाव होंगे। ये चुनाव फासीवादी और धर्मनिरपेक्ष विचारधारा कि एक दूसरे पर आगे आने का फ़ैसला करेंगे। आपने कहा कि फासीवादी शक्तियों को सत्ता से दूर रखना जमाअ़त-ए-इस्लामी हिंद की सबसे पहली प्राथमिकता है और यह हर उस नागरिक की भी ज़िम्मेदारी है जो भारतीय संविधान की रक्षा चाहता है। आपने कहा कि जमाअ़त-ए-इस्लामी हिंद महाराष्ट्र की मज्लिसे शूरा ने अपनी बैठक में यह बात बुनियादी तौर पर निर्धारित की है कि जो राजनीतिक दल फासीवादी विचारधारा रखने वाली राजनीतिक दलों को हराने की शक्ति रखती हों उसके प्रति समर्थन निर्णय किया जाए। जमाअ़त कि निर्वाचन कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र राज्य में कुछ एक सीटों को छोड़कर कांग्रेस और राकांपा ( एनसीपी) वह राजनीतिक गठबंधन है जो फासीवादी शक्तियों को हरा सकेंगी ।
आदरणीय तौफ़ीक़ असलम खान ने कहा कि जमाअ़त-ए-इस्लाम हिंद महाराष्ट्र की विधानसभा परिषद ने सहमति से निर्णय किया है कि
पूरे राज्य में कुछ क्षेत्रों को छोड़कर लोकसभा की एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन सीटों के उम्मीदवारों का समर्थन किया जाएगा।
जमाअ़त-ए-इस्लामी हिंद महाराष्ट्र के अध्यक्ष आदरणीय तौफ़ीक़ असलम ख़ान ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वोटों को विभाजन और तक़सीम होने से बचाएं और चुनाव में पूरे उत्तरदायित्व भावना (अहसासे ज़िम्मेदारी) के साथ चुनाव में हिस्सा लें।
रेहान अंसारी
राज्य मीडिया सचिव
जमाअ़त-ए-इस्लाम हिंद महाराष्ट्र

No comments:
Post a Comment